Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी द्वारा एनटीपीसी कोलडैम के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण एंव आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के उदेश्य से एनटीपीसी के सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गाँव जमथल में चल रहे 6 माह के “कढ़ाई एवं वस्त्र उत्पाद” कोर्स क समापन कोलडैम परियोजना प्रमुख लव टंडन द्वारा एनएसआईसी मण्डी प्रमुख लोकेश भाटिया एंव महाप्रबंधक दिग्विजय प्रसाद सिंह की उपस्थिति में हुआ।

इस कोर्स में जमथल गाँव की 25 महिलाओं को बैग बनाने, एम्ब्रॉयडरी एंव कुशन बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

लव टंडन एंव अन्य गणमान्य लोगों ने समारोह में महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बनाये गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को देख अधिकारी उनके हुनर की तारीफ कीये बिना ना रह सके और एनएसआईसी द्वारा दिए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण की सराहना की।

समापन समारोह में एनटीपीसी द्वारा सभी महिलाओं को सिलाईं मशीनें, टेलरिंग किटें एंव प्रमाण पत्र बांटे गए ताकि महिलायें स्वरोजगार अपनाकर सवाबलम्बी बनें।

समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया।

एनटीपीसी प्रबंधक अंजुला एंव एनएसआईसी प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया की एनटीपीसी, निगम के सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत एनएसआईसी मण्डी के माध्यम से जमथल, कसोल एंव हरनोड़ा गाँव में “ड्रैस मैकिंग”, “कंप्युटर ऐप्लकैशन”, “कढ़ाई एवं वस्त्र उत्पाद” व “उन्नत कृषि व परीक्षण तकनीकें” जैसे कोर्सों में 200लोगों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है जोकि परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्षा संगिनी संघ आभा टंडन, उपप्रबंधक पूर्ण सिंह, डा. विकेश, डा. अमित, समन्वयक विनय कुमार, कोर्स संकाय प्रियंका शर्मा, सुषमा शर्मा, योगेश्वरी एंव प्रशिक्षु महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!