Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

प्रदेश जिला ऊना के अंब उपमंडल के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 27 फरवरी से 10 मार्च तक होली मेला-2023 का आयोजन किया जाएगा।

मेले के सफल संचालन के लिए एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने वीरवार को गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत समिति, पंचायत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।

उन्होंने समस्त मेला आयोजक प्रबंधक समितियों से आपसी तालमेल स्थापित कर मेले को सफल बनाने को कहा।

इस दौरान एडीसी ने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी श्रद्धालु अपना टेंट नहीं लगा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान टैक्सियों के लिए स्पेशल परमिट जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इच्छुक टैक्सी मालिक मेले से पूर्व अनुमति लेना सुनिश्चित करेंगे।

एडीसी ने कहा कि मेलावधि में लंगर लगाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को चिन्हित स्थल पर ही लंगर लगाने की अनुमति होगी जिसकी अनुमति एसडीएम अंब द्वारा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेले में साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के पर्याप्त अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया जाएगा तथा जगह-जगह कूड़े दान तथा इनके रखरखाव के लिए अस्थाई सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

मेले के दौरान स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पानी का क्लोरीनेशन तथा समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए।

मेेले के दौरान किसी भी तरह की आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिये अग्रिश्मन वाहन भी तैनात रहेगा।

यातायात को सुचारू रूप से चल सके इसके लिए मेला क्षेत्र में पड़ते सभी रास्तों के किनारे रेहड़ी-फहड़ी व दुकानें नहीं लगाई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ढ़ोल नगाडे, करतब दिखाना प्रतिबंधित होगा तथा डेरा प्रबंधन को भी निर्धारित समयावधि में ही लाऊडस्पीकर चलाने की अनुमति रहेगी तथा मेले के दौरान भिखारियों की समस्या से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित गुरूद्वारा प्रबंधकों से भी प्रशासन को अपना पूरा सहयोग देने का आहवान किया।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान झोला छाप डाॅक्टर भी काफी संख्या में देखने को मिलते हैं ऐसे में इन पर कड़ी नज़र रखी जाएगी।

इसके अलावा एडीसी ने पड़ोसी राज्यों के लोगों से आहवान किया कि वे मालवाहनों के माध्यम से जैसे ट्रैक्टर-ट्राली, टैम्पू सहित अन्य मालवाहनों में न आएं। केवल व्यक्तिगत वाहन या बसों के जरिए ही आएं।

इस अवसर पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीएसपी वसुधा सूद, बीडीओ एचसी अत्री, बीडीसी अध्यक्षा सुनीता धीमान, बीएमओ राजीव गर्ग, तहसीलदार प्रेम लाल धीमान, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!