Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में आज प्रचार अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र चंबा की ग्राम पंचायत उदयपुर व सरोल में सरकार के कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक विकास गंगा के माध्यम से
विभाग के साथ संबद्ध निजी नाटक दल मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया और लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, पुरानी पेंशन बहाली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को गीत संगीत के माध्यम से भी बताया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय युवाओं को नशे से दूर रहने और उनके दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया और कहा कि लोगों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहना चाहिए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरोल के प्रधान विजय कुमारी, उदयपुर के वार्ड सदस्य रमेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!