कुल्लू टूडे
रामपुर, शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर में भीषण अग्निकांड होने का मामला सामने आया है। जिसमे करोड़ों रुपए के नुकसान होने का अनुमान है।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहान जनरल स्टोर अप्पर शिमला का सबसे बड़ा जनरल स्टोर है। जिसमें बुधवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई।
उन्होंने बताया कि आगजनी की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
समाचार लिखे जाने तक आग पर कंटोल नहीं किया जा सका था। अभी भी आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
