कुल्लू टूडे
रामपुर, शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के समरकोट शलावट सड़क मार्ग पर रविवार देर शाम को एक कार के खाई में गिर का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने मौसेरे भाई सुनील, रितिक व कृष्ण के साथ चौनाला जा रहा था। लेकिन रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया।
डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम को चार लोग कार में सवार होकर चौनाला जा रहे थे। इसी दौरान समर कोट शलावट सड़क मार्ग पर कार चालक ने कार को सड़क के किनारे रोका। तो कार में सवार तीन लोग कार से बाहर निकल आए।
जबकि कार चालक अंदर बैठा रहा। इसी दौरान आई एक अन्य कार को पास देने के लिए कार चालक ने अपनी कार आगे बढ़ाई तो वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुनील कुमार डंगसा के तौर पर हुई है।
