Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी में एक खोखे में आग लगने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि उसके परिवार के दो सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन बुजुर्ग को संभलने का मौका नहीं मिल पाया और वह जिंदा जल गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू के सरवरी में एलआईसी भवन पास एक खोखे में अचानक आग लग गई। जिसमें खोखे में रह रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। हालांकि आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई।

आगजनी की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खोखे में रह रहे बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। जबकि खोखे में रह रहे दो लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान जीतराम निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। जो वर्षों से सरवरी स्थित खोखे में रहता था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!