Spread the love

कुल्लू टुडे

शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

स्पेशल सैल शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शोघी के पास एक बस की चेकिंग के दौरान दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से कुल 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन स्पेशल सैल की टीम को शोघी के पास अवै.ध न.शे की तस्क.री से जुड़ी एक सटीक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी कर हरियाणा रोडवेज की एक बस को रोककर उसकी गहनता से चेकिंग शुरू की।

तलाशी के दौरान बस में सवार सुन्नी (शिमला) के रहने वाले दो युवकों 24 वर्षीय पंकज और 21 वर्षीय पियूष की गतिविधि संदिग्ध पाई गई।

जब दोनों की व्यक्तिगत तलाशी ली गई, तो पंकज के कब्जे से 9 ग्राम और पियूष के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस संदर्भ में पुलिस थाना बालूगंज में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए मामले की आगामी तफ्तीश कर रही है कि यह न.शा कहां से लाया जा रहा था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!