Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाई में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल चड्डा की अध्यक्षता में सात दिवसीय एनएसएस इकाई के शिविर का शुभारम्भ मुख्यातिथि पूर्व विधायक डॉ. बाबू राम गौतम ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य राम प्रकाश धीमान उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य एवं उपस्थित अध्यापक सदस्यों ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का टोपी, शॉल, बैज लगाकर स्वागत किया।

एनएसएस परियोजना अधिकारी संजीव कौशल ने जानकारी देते हुए कहा कि सात दिवसीय शिविर 31 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने एनएसएस का प्रारम्भिक इतिहास और उद्देश्यों के विषय में प्रकाश डाला और एनएसएस शिविर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

इसके अलावा शिविर की कार्ययोजना को भी प्रस्तुत किया गया। उद्घाटन समारोह में एन एस एस स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

शिविर में विद्यालय के 62 स्वयंसेवी सामूहिक रूप इस आवासीय शिविर में भाग लेंगे। जिसमें स्वयंसेवियों को विविध विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

आमन्त्रित विशेष स्रोत प्रवक्ता साइबर क्राइम, आत्मरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, बैंकिंग कार्यप्रणाली, इत्यादि विषयों पर स्वयंसेवियों को जानकारी इकट्ठी जाएगी।

यह शिविर एन एस एस प्रभारी संजीव कौशल, संजू सांख्यान के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि ने अपने विद्यालय के अनुभवों को सांझा किया तथा स्वयंसेवियों का तथा अन्य छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीलम थापा, निशिकांत शर्मा व अन्य अध्यापक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!