कुल्लू टूडे
शिमला
शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में तीन चिट्टा तस्करों को धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से बस में सवार हो कर 2 चिट्टा तस्कर शिमला आ रहे हैं।
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शोघी बैरियर के पास नाका लगाया और बस की चेकिंग करने पर उसमें सवार दो युवकों से 10.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
आरोपियों की पहचान अक्षित गुप्ता व आशित शर्मा निवासी शिमला के तौर पर हुई है।
दूसरे मामले में शिमला पुलिस ने लालपानी में एक युवक को 2.05 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पुलिस की एक टीम लालपानी की तरफ गश्त पर थी।
इसी दौरान एक युवक को 2.05 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान राहुल सल्होत्रा निवासी बालुगंज शिमला के तौर पर हुई है।
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
