कुल्लू टूडे
कुल्लू
लोक निर्माण युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आज कुल्लू पहुंचने पर शास्त्रीनगर में नगरपरिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत की अगुवाई में पार्षद अमीना राजगौर, पूर्व पार्षद राहुल बोध सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बारिश व कड़ी सर्दी के बावजूद दोपहर बाद से ही लोग कुल्लू जिला की सीमा झिड़ी से लेकर मनाली तक सड़कों के किनारे अपने प्रिय नेता का स्वागत करने के लिए खड़े दिखे।
बजौरा, भुंतर, शमशी, शास्त्रीनगर में मंत्री विक्रमादित्य का भारी संख्या में लोगों ने स्वागत व अभिनंदन किया।
लोगों ने पारंपरिक ढोल- नगाड़ों की धुनों व फूलमालाओं के साथ पारम्परिक वेशभूषा में जगह- जगह तोरणद्वार लगाकर लोगों ने केबिनेट मन्त्री का स्वागत किया।
इसके उपरांत दोपहर बाद से ही कुल्लू स्थित परिधि गृह में जिला वासी विक्रमादित्य से मिलने के लिए आतुर दिखे।
यहां उपायुक्त सहित ज़िला प्रशासन के अन्य अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने उन्हे ज्ञापन भी सौंपे।
इस दौरान पूर्व मंत्री व बंजार के कांग्रेस प्रत्याशी खिमी राम शर्मा ने भी केबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कुल्लू पहुंचने पर स्वागत किया।
