कुल्लू टूडे
बिलासपुर / कश्मीर ठाकुर
निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभााने पर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पूरे राष्ट्र से केवल 13 अधिकारियों/ संस्थाओं का चयन हुआ है। इसमें सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी के लिए केवल हिमाचल प्रदेश ही शामिल है।
निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभााने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए है अधिकारियों में बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव व अन्य निर्वाचन कार्यों में हिमाचल ने देश भर में सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाई है।
इसके लिए हिमाचल प्रदेश को निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारियों को बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले अधिकारियों में सबसे पहला नाम मुख्य चुनाव अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग का था।
इनके अलावा बिलासपुर जिला के उपायुक्त पंकज राय और कांगड़ा जिला के उपायुक्त निपुण जिंदल को भी दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
वहीं इस उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय को जिला वासियों में जिला बिलासपुर के प्रमुख व्यवसाई अशोक ठाकुर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव जिला कांग्रेस किसान सेल के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ठाकुर हीरा पाल सिंह ठाकुर व्यवसाई जितेंद्र चंदेल नितिन महाजन करण चंदेल आदि ने बधाई दी।
