कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
सीमेंट ढुलाई किराए को लेकर उपजे विवाद के चलते अडाणी ग्रुप द्वारा फैक्ट्रियों को बंद हुए आज 31 दिन बीत गए है।
इसकी वजह से जहां ट्रक ड्राइवर, मकैनिक,टायर पंचर स्पेयर पार्ट्स तथा इस कारोबार से जुड़े हजारों लोग प्रभावित हुए है । वही धार टटोह में बीडीटीएस द्वारा संचालित कल्याण गौ सदन पर भी संकट आ सकता है।
इसी के चलते रविवार को बीडीटीएस सभा के सदस्यों ने कल्याण गौ सदन जिसमें 250 बेसहारा गऊओं वास कर रही का निरीक्षण किया। बीडीटीएस सभा द्वारा पिछले लगभग 22 वर्षो से गोवंश के पालन पोषण कर रही है।
प्रधान राकेश ठाकुर व प्रिंसिपल सेक्रेटरी कुलदीप ठाकुर, महासचिव प्रदीप ठाकुर, चीफ कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि समय – समय पर देखभाल में पशुओं की समुचित व्यवस्था, सुविधाओं तथा आने वाली समस्याओं और उनका निदान करने व अधिक से अधिक बेसहारा पशुओं को गौ सदन में आश्रय देना ही निरीक्षण का उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि बीते एक महीने से फैक्ट्री की बजह से चल रहे धरने प्रदर्शन से गौसदनों की देख-रेख के साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, चारे आदि की व्यवस्था को जांचते हुए उनका निराकरण करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा था।
इन प्लांटों पर आश्रित हजारों अन्य लोगों के सामने जहां रोजी रोटी के गंभीर संकट पैदा हो रहा है। वहीं यहां बेसहारा पशु भी सड़क पर आ सकते है।
उधर ऑपरेटर आगामी निर्णय के इंतजार में है और आज उन्होंने एक साधारण बैठकी ही की।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सीमेंट कारखाना शीघ्र शुरू हो और सीमेंट ढुलाई कार्य फिर से शुरू हो सके।
फैक्ट्रियां दोबारा खोलने की मांग को लेकर ट्रक ऑपरेटर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
