Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

प्रदेश सरकार में मुख्यसंसदीय सचिव के पद पर ताजपोशी होने के बाद सीएम व डिप्टी सीएम के साथ विभिन्न विभागों के लिए अटैच होने के बाद सुंदर सिंह ठाकुर पहली बार सोमवार को कुल्लू पहुंचेंगे।

सुंदर ठाकुर को मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा, टूरिज्म और वन विभाग के साथ तथा उपमुख्यमंत्री के साथ वह परिवहन विभाग भी देखेंगे।

जानकारी के अनुसार आज रविवार को वह मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। वह रविवार रात को मंडी में ही रूकेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक सुंदर ठाकुर सोमवार को सुबह 11बजे कुल्लू जिला के प्रवेश द्वार बजौरा में पहुंचेंगे। जहां पर जिला कांग्रेस के सभी संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के क़ुल्लू आगमन पर बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बजौरा में स्वागत करेगी। जिसको लेकर बंजार कांग्रेस ने रणनीति बना ली है। इसके साथ ही सोमवार को ही बंजार ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक भी बजौरा में होगी।

ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव हरि सिंह ठाकुर ने बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सभी मंडल के पदाधिकारियों पार्टी के सभी फ्रन्टल ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े लोगों से आग्रह किया है कि सीपीएस के स्वागत और बैठक में भाग लेने समय पर पहुंचें।

इसके बाद सुंदर ठाकुर लगभग साढ़े 12 कुल्लू में पहुंचेंगे। इस दौरान भुंतर लेकर कुल्लू तक उनका विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस द्वारा उनके स्वागत में ढालपुर के रथ मैदान में एक स्वागत जलसा रखा रखा गया है। जहां पर सुंदर ठाकुर का स्वागत किया जाएगा और सुदंर ठाकुर यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सुंदर ठाकुर अपने कुल्लू जिला प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला के विकास का खाका भी बुनेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!