Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कार्यपालक निदेशक चंडीगढ अशोक कुमार ग्रोवर ने 9 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023 तक पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण-II का दौरा किया। निर्मल सिंह परियोजना प्रमुख ने कार्यपालक निदेशक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका परियोजना में स्वागत किया।

इस दौरान कार्यपालक निदेशक द्वारा परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना के विविध आयामों की प्रगति पर समीक्षा बैठक की गई।

उन्होंने पार्बती-II जलविद्युत परियोजना के एडिट-I का दौरा किया और HRT Face –III का निरीक्षण कर वहाँ पर चल रहे कार्यो के संबंध में एनएचपीसी अधिकारियों व मेसर्स जीईसीपीएल के अधिकारियों से विस्तारपूर्वक बातचीत की। तत्पश्चात उन्होंने डैम साईट का भी दौरा किया।

इस अवसर पर राज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (यांत्रिक), राजीव अनुज शर्मा, महाप्रबंधक (सिविल) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यपालक निदेशक ने को पार्बती-II जलविद्युत परियोजना के पावर हाउस का दौरा कर वहाँ पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया एवं टीबीएम साइट पर चल रहे कार्यो का निरक्षण किया तथा कार्यों को शीघ्र पूरा करने हेतु आवश्यक सुझाव व दिशानिर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने परियोजना के विभिन्न कार्मिक संगठनों के साथ भी बैठक की एवं परियोजना को शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु सभी को साथ में मिलकर निर्धारित किए गए लक्ष्यों को पूरा करने का आहवान किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!