Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग/अशोक

जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में हो रही भारी बर्फबारी के दौरान दो बीमार लोगों की जिंदगी के लिए पुलिस और बीआरओ के जवान फरिश्ता बने हैं।

पुलिस और बीआरओ के जवानों ने 2 फीट बर्फ की परत के बीच एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाकर दोनों मरीजों को लाहुल से मनाली सुरक्षित पहुंचाया है उसके बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार समुद्रतल से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर बर्फीली हवाओं को मात देकर सीमा सड़क संगठन के साथ लाहुल-कुल्लू पुलिस और अटल टनल की टीम ने एक गर्ववती की जान बचाई। महिला को बर्फ और कड़ाके की ठंड के बीच प्रसव के लिए सुरक्षित कुल्लू पहुंचाया गया। इस बचाव अभियान में एम्बुलेंस चालक की भूमिका भी अहम रही। लाहुल के किशोरी गांव की गर्ववती महिला पल्लवी समय पूर्व प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी।

उदयपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की गम्भीर हालात को देखते हुए तत्काल कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन बर्फबारी और अटल टनल से मनाली की तरफ जाने वाली सड़क बंद होने से चुनोती और बढ़ गई।

जिला प्रशासन ने महिला के संदर्भ में बीआरओ को जानकारी दी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बीआरओ ने कुछ ही घण्टो के भीतर बर्फीली हवाओं के बीच जान जोखिम में डाल कर सड़क मार्ग बहाल कर एम्बुलेंस को मनाली पहुंचाया।

इस एम्बुलेंस में मिर्गी से पीड़ित 11 वर्षीय एक लड़के को भी लिफ्ट किया गया।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली कि किशोरी गांव की गर्ववती महिला पल्लवी देवी को समय पूर्व प्रसव पीड़ा शुरू होने से डॉक्टरों ने महिला को कुल्लू के लिए रेफर कर दिया।

अटल टनल बंद होने और बर्फबारी के बीच महिला को सुरक्षित कुल्लू पहुंचाना एक चुनोती थी।

लेकिन बीआरओ, लाहुल स्पीति तथा कुल्लू पुलिस के साथ अटल टनल साउथ-नार्थ पोर्टल टीम की मदद से महिला और बीमार लड़के को समय पर कुल्लू पहुंचाया गया।

विधायक रवि ठाकुर ने इस साहसिक कार्य करने के लिए लाहौल कुल्लू पुलिस के साथ-साथ बीआरओ के जवानों को शाबाशी दी है।

उन्होंने इस दौरान अभियान को चुनोतियों के बाबजूद समय पर पूरा करने के लिए एसपी मानव वर्मा समेत पूरी टीम को बधाई दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!