Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु चिकित्सालय शिमला में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था उपलब्ध है।

कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि कमला नेहरू अस्पताल शिमला के बी-ब्लॉक में मरीजों के तीमारदारों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है जबकि ए-ब्लाॅक में वेटिंग रूम निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जो अगले कुछ माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि ए-ब्लाॅक में 4 बजे के उपरांत ओपीडी ब्लॉक को भी वेटिंग एरिया के रूप में मरीजों के तीमारदारों द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में सेंट्रल हीटिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल शिमला में इस समय अस्पताल के दो ब्लाॅक बने हुए हैं, जिनमें मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!