Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश के लिये आगामी 11 व 12 जनवरी को यलो अलर्ट जारी करने के संदर्भ में उपायुक्त आरके गौतम ने जिला में एडवाईजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों विशेषकर पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रूख न करने की सलाह दी है।

उन्होंने पर्यटन व्यवसायियों, होटल कारोबारियों व स्थानीय लोगों से जिला में बाहर प्रदेशों से आए सैलानियों को जिला की भौगोलिक स्थित से अवगत करवाने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेंकिंग से बचने की सलाह देने की अपील की है।

आरके गौतम ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी मौसम सलाह के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभागांे को पहले से ही सभी एहतियाति उपाय करने को कहा है। सभी फील्ड कर्मचारियों को सतर्कता और तत्परता की स्थिति में रहने के निर्देश दिये हैं।

उपायुक्त ने किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1077, 1070 अथवा 112 पर सम्पर्क करने की सलाह दी है ताकि पर्यटकों को आसानी से सुविधा मिल सके और हितधारक विभागों के पास उपलब्ध संसाधनों को आवश्यकतानुसार जुटाया जा सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!