कुल्लू टूडे
कुल्लू
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कौशल आधारित उद्यमिता कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का गुरुकुल इंस्टिट्यूट शीशामाटी में शुरू किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला रोजगार अधिकारी श्री मति मनोरमा देवी के द्वारा रिबन काट कर किया गया।
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा के द्वारा कुल्लवी परंपरा के अनुसार टोपी एवं शौल देकर जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गुरुकुल इंस्टिट्यूट के महाप्रबंधक एमएल पुरोहित द्वारा जिला रोजगार अधिकारी, जिला युवा अधिकारी एवं उपस्थित युवाओ का स्वागत किया गया एवं उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बंजार में भी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल चलाया जा रहा है।
वहीं समय समय पर युवाओ के लिये विभागों के साथ समन्वय बनकर कौशल आधारित शिवरो का आयोजन किया जाता है।
जिला रोज़गार अधिकारी मनोरमा देवी ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है और युवा कौशल प्राप्त करने के बाद निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार भी पा सकते है।
कार्यक्रम के समापन में जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने जिला रोजगार अधिकारी का आने पर एवं सभी उपस्थिति युवाओं का धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि तीन महीने के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जायेगा ,जिससे भविष्य में युवा आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक -युवतिओं की तीन माह के बाद परीक्षा ली जायेगी। उसके बाद प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि व्यावसायिक क्षेत्र की सफलता के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान अति आवश्यक हो गया है। इसी शिक्षा से वर्तमान में दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन एजूकेशन के कार्यक्रम चल रहे हैं।
गुरुकुल इंस्टिट्यूट के महा प्रबंधक एमएल पुरोहित बताया कि तीन महीने के कंप्यूटर प्रक्षिक्षण में युवाओ को कंप्यूटर की हिंदी एवं अंग्रेज़ी टाइपिंग, पावर पांइट, माइक्रौसौफ़्ट वर्ड, एक्सल आदि के बारे में सिखाया जायेगा।
उन्होंने प्रक्षिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओ से निवेदन किया कि वे पूरी लग्न से प्रशिक्षण प्राप्त करें।
इस अवसर पर गुरुकुल इंस्टिट्यूट महा प्रबंधक एम एल पुरोहित, गुरुकुल संस्था सयोंजक राज ओवराय, सचिव आशीष सोनी, जिला रोजगार विभाग की कर्मचारी रचना ब्रांमटा, नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के स्वयंसेवी संजय मौजूद रहे।
