Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर / कश्मीर ठाकुर

कोल डैम परियोजना क्षेत्र के हरनोड़ा पंचायत की बस्ती नैहर में ट्रंसफोर्मेर के साथ बने स्पीड ब्रेकर पर विभाग द्वारा बिछाई गई पानी की पाईप से सड़क तालाब में तबदील हो चुकी है। सड़क पर बह रहा पानी छोटे छोटे स्कूली बच्चों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो रहा है। अभिभावक बच्चों को इस जगह से रोजाना स्वयं आकर सड़क को पार करवाते देखे जा सकते है।

इसके अलावा यहां आए दिन गुजर रही गाड़ियों से आते-जाते राहगीरों पर गंदे पानी के छींटे गिरने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तक गाडी चालकों और राहगीरों में झगड़े भी होते है।

युवा संघर्ष समिति कोल बांध के अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने बताया कि सलापड़ पुल से नैहर तक स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए कुछ एक चुनिंदा पॉइंट आफत के साथ जान के दुश्मन भी साबित हो रहे है। पिछले एक वर्ष से गाड़ियों ले आने -जाने में भी समस्या हो रही है। दोपहिया वाहनों पर तो लोग यहां रोजाना फिसल रहे हैं एनटीपीसी को भी कई मर्तबा इस बारे अवगत करवाया लेकिन इन समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि इन पाइपों को टूटे हुए एक साल से भी ज्यादा हो चुका है। लोगों ने कई बार इसे बंद करने की कोशिश की फिर भी से यह समस्या पैदा हो जाती है। इस कारण गाड़ियों के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, एक तरफ जहां लोगों को पानी नहीं मिलता वहीं दूसरी तरफ पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है।

उधर सहायक अभियंता ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी। टूटी हुई पाइप को शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो।

युवा संघर्ष समिति कोल बांध के अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने विस्थापितों की समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि बरसात के बाद सलापड़ से लेकर हरनोड़ा तक मुख्य सड़क के किनारे घास और झाड़ियां बढ़ गई है। जिसे समय पर एनटीपीसी द्वारा कटवाया जाना चाहिए था ताकि किसी हादसे का कोई शिकार न हो।

वहीं एक लंबे अंतराल से इस सड़क पर व आरसी कॉलोनी की सड़कों में भी गड्ढे पड़ गए हैं, जिनकी एनटीपीसी द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। एनटीपीसी प्रबंधन जल्द से जल्द इन पैदा हो रही समस्याओं को अति शीघ्र पूरा करने के आदेश दें।

इस बारे में एनटीपीसी प्रबंधन के प्रवक्ता का कहना है कि निश्चित रूप से उन्होंने सड़क का निर्माण किया था और इसका रखरखाव भी कर रहे हैं और जहां भी सड़क खराब हुई होगी उसे भी ठीक कर दिया जाएगा।

लेकिन प्रवक्ता का यह भी कहना था कि लोक निर्माण विभाग भी सड़क का प्रयोग करता है तो उसकी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है कि सड़क का रखरखाव देख सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!