कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बरमाणा में एसीसी सीमेंट कारखाना प्रबंधन एवं ट्रक आपरेटरों के बीच मालभाडे को लेकर चला गतिरोध शुक्रवार को 23 वे दिन में पहुंच गया है। जिसके चलते ट्रक आपरेटरों ने बीडीटीएस कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
इस धरने में शनिवार को ट्रक ऑपरेटरों के हकों की लड़ाई के लिए विशाल हो रहे धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सम्मिलित होंगे।
सभा के ऑपरेटरों ने सभी से भारी संख्या में धरना प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेने की अपील करी।
इस दौरान ट्रक आपरेटरों ने अदाणी समूह के विरुद्ध जमकर गुबार निकाला तथा प्रदेश सरकार से इस मसले को शीघ्र हल करने की मांग की। चेतावनी दी कि अदाणी समूह व सरकार उनके धैर्य की परीक्षा न ले।
इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर , कुलदीप ठाकुर, संतोष ठाकुर , नंदलाल ठाकुर व अमर सिंह चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अदाणी समूह फैक्ट्री में की गई तालाबंदी के के नाम पर ट्रक आपरेटरों को जिम्मेवार ठहराकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
एसीसी में अदाणी समूह ने बिना कोई नोटिस दिए 14 दिसंबर रात को तालाबंदी की थी। इसके बाद अदाणी समूह ने कोई डिमांड नहीं दी जिस कारण ट्रकों के पहिये पिछले 23 दिनों से खड़े हैं। ट्रक ऑपरेटरों ने माल ढुलान बंद नहीं किया था। ट्रक आपरेटर माल ढोने को तैयार हैं लेकिन अदाणी समूह तालाबंदी को नहीं खोल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अदाणी समूह एक सोची समझी चाल के तहत स्थानीय ट्रक आपरेटरों को समाप्त करने का षडयंत्र रच रहा है।
इसी षडयंत्र के तहत उसने किराये को करीब 50 प्रतिशत कम करके आपरेटरों को अपने ट्रक चलाने के लिए मजबूर कर रहा है। अदाणी समूह द्वारा की गई तालाबंदी के कारण ट्रक आपरेटरों को अपनी गाड़ियों की किश्ते देना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि बीडीटीएस की किराये के विवाद हो सुलझाने के लिए सरकार से निरंतर वार्ता चल रही है। बीडीटीएस ने अपनी रिपोर्ट सरकार द्वारा गठित उप समिति को सौंप दी है।
सरकार ने इस मामले को सुलझाने के लिए हिमकॉन को जिम्मेवारी सौंपी है तथा हिमकॉन द्वारा 7 जनवरी को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उसके बाद सरकार द्वारा प्रिंसिपल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट की अध्यक्षता में गठित कमेटी से बीडीटीएस की वार्ता होगी।
