Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय कैंप के पांचवें दिन की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई।

पांचवें दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अब्दुल मजीद, प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस ने शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिस में कंप्यूटर और नेटवर्क शामिल है। किसी भी कंप्यूटर का अपराधिक स्थान पर मिलना या कंप्यूटर से कोई अपराध करना कंप्यूटर अपराध कहलाता है।

कंप्यूटर अपराध मे नेटवर्क शामिल नही होता है। किसी कि निजी जानकारी को प्राप्त करना और उसका गलत इस्तेमाल करना। किसी की भी निजी जानकारी कंप्यूटर से निकाल लेना या चोरी कर लेना भी साइबर अपराध है।

इससे पहले एनएसएस विशेष शिविर के पांचवें दिन सुबह छः बजे सरोज गौतम, एनएसएस राज्य सलाहकार समिति के सदस्य औचक निरीक्षण करने पाठशाला में पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों की रहने की व्यवस्था व खाने की व्यवस्था बहुत ही सराहनीय है। शिविर में बॉयज एनएसएस वॉलिंटियर्स 27 गर्ल्स एनएसएस वॉलिंटियर्स 23 हैं।

सरोज गौतम ने प्रधानाचार्य नीलम वर्मा व कार्यक्रम अधिकारी सुनील वर्मा व महिला कार्यक्रम अधिकारी भारती शर्मा को विशेष शिविर को सुचारू तारीखे से चलाने के लिए बधाई दी। इसके उपरांत सरोज गौतम ने सभी स्वायसेवियो को संबोधित भी किया।

इसके उपरांत सभी स्वयंसेवी शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल एवं महाऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय मंदिर पहुंचे।

महाऋषि मार्कंडेय की पावन धरती पर सभी स्वयंसेवियों ने भजन-कीर्तन और पवित्र स्नान भी किया।

इसके उपरांत सभी स्वयंसेवी उत्तर भारत के सब से बड़े मछली पालन केंद्र देवली, घागस में पहुंचे और मछली पालन से जुड़ी जानकारी हासिल की।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजेश चंदेल, तिलक राज शुक्ला, प्रेम लाल ठाकुर, सोहन लाल, प्रिंस, मस्त राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!