Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

नेहरू युवा केन्द्र केलांग द्वारा आज गोंधला मे दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन तीनन एडवेंचर एवं स्पोर्ट्स क्लब गोंधला के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान ग्राम पंचायत गोंधला सूरज ठाकुर मौजूद रहेI

नेहरू युवा केन्द्र केलांग के उप निदेशक राम सिंह थामस ने इस अवसर पर बताया कि दो दिवसीय इस खेलकूद कार्यक्रम मे वाली बाल, तीरअंदाजी, टेबल टेनिस, दौड़ तथा बेडमिंटन आदि खेलों की प्रतियोगिता करवाई जायेगी।

प्रतियोगिता में तीरअंदाज़ी प्रतियोगिता में भूषण युवा मण्डल थोरंग प्रथम तथा राहुल मनेपा गोंधला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और समूह प्रतियोगिता में युवा मंडल गोंधला प्रथम तथा दूसरा स्थान युवा मंडल दालंग ने प्राप्त किया।

रविवार को हुई प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया तथा एकल प्रतियोगिता मे करीब 60 युवाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!