Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर। हिमाचल के निचले क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री बना है। यह बात रविवार को इंटक के महासचिव सीताराम सैनी ने प्रेस वार्ता कर नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की नियुक्ति पर इंटक ने खुशी जताई और मिठाई भी बांटी।

इस दौरान प्रेस वार्ता में इंटक के प्रदेश सचिव प्रेम लाल भाटिया, राज्य इंटक उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष बिलासपुर रूप सिंह ठाकुर , इंटक जिला महासचिव रमेश कुमार संध्यार, जोगिंदर ठाकुर बिलासपुर सदर ब्लॉक प्रेसिडेंट , जगतार सिंह बैंस सचिव प्रदेश बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मनरेगा कामगार यूनियन, धर्म सिंह सहगल उपाध्यक्ष इंटक जिला बिलासपुर, इंटक महिला विंग की प्रदेश सचिव कमलेश कुमारी ,सरदार रूप सिंह महासचिव बिलासपुर इंटक, बुद्धि सिंह बैंस स्वारघाट ब्लॉक अध्यक्ष, नन्द लाल ब्लॉक सचिव स्वारघाट, चेत राम सचिव घुमारवीं, जगदीश कुमार महासचिव घुमारवीं, किशोरी लाल शर्मा संगठन सचिव घुमारवीं भी उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश इंटक ने नेशनल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने एक युवा और तेजस्वी नेता को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है।

इंटक सोमवार को नई सरकार के मुख्यमंत्री से एक विशेष मुलाकात करेगा और इसके साथ शुभकामनाएं भी देगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान बीते वर्षों से लाखों मजदूरों को मिलने वाली सहायता राशि व अन्य समस्याओं से भी अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं किया केवल मंत्री ने ही बोर्ड पर कब्जा कर रखा।

जहां हर तीन महीने में एक बैठक हुआ करती थी, वहां मंत्री ने पांच साल में चार बैठकें की जो कुल 16 बैठके होती थी। आज तक पिछले 5 सालों में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड को कोई अच्छा चेयरमैन नहीं मिला। अंतिम साल में जिन्हे बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया , उन्हें जब तक बोर्ड के बारे में कार्य करने का पता लगा, तो वह स्वर्ग सिधार गए।

इंटक ने बाबा हरदीप सिंह के नेतृत्व में पिछले 5 सालों से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत की। आज पूरे प्रदेश में इंटक के पदाधिकारी और सदस्यों में खुशी की लहर जाग उठी है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा सभी विधायक भली-भांति जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में मजदूरों और कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से कांग्रेसी पार्टी की सरकार बनी है।

वह यह भी जानते हैं कि पिछले 5 सालों में मजदूरों की दयनीय स्थिति रही है। परंतु इंटक ने बाबा हरदीप सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में तन मन धन से मजदूरों के पक्ष में काम करती रही और कांग्रेस पार्टी का साथ देती रही।

इंटक ने बाबा हरदीप सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार पूरे प्रदेश के कांग्रेसी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए रात दिन काम किया है। अब इंटक के लिए कुछ अच्छे दिन आ गए हैं।

इंटक से संबंधित हिमाचल बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन और मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा श्रम कल्याण बोर्ड में लाखों मजदूर पंजीकृत करवाए गए हैं। अब मनरेगा मजदूरों को सरकार से 350 रुपए दिहाड़ी मिलने की पूरी आशा है।

जिला कांगड़ा, मंडी, कुल्लू , शिमला, सिरमौर और बिलासपुर के लाखों मजदूरों के आज भी श्रम कल्याण बोर्ड में क्लेम पेमेंट के लिए पेंडिंग है। उनमें पेंशन सहायता, विवाह सहायता, चिकित्सा सहायता, शिक्षण सहायता मृत्यु जीवन बिमा और मुवाबजा सहायता व प्रसूति सहायता आदि को लेकर लंबित पड़े हैं।

इंटक मुख्यमंत्री से मांग करेगी कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का चेयरमैन इंटक ट्रेड यूनियन से अनुभवी पदाधिकारी से ही बनाया जाए जो कि प्रदेश के सभी विधायकों के क्षेत्र में मजदूर वर्ग की सहायता करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!