Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर के इशान अख्तर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित गुजरात में होने जा रही 36वीं नेशनल गेम्स में स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश टीम के मैनेजर बने।

स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष विनय धीमान ने बताया कि स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव इशान अख्तर गुजरात के राजकोट में सरदार पटेल स्विमिंग कंपलेक्स में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहे हैं नेशनल गेम्स में स्विमिंग हिमाचल प्रदेश के टीम मैनेजर नियुक्त किए गए।

गौरतलब है कि इशान अख्तर पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश के गांव गांव स्तर पर वाटर स्पोर्ट्स में छुपी प्रतिभाओं को निखरते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहते हैं।

स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष गौतम इत्यादि पदाधिकारियों ने इशान अख्तर को गुजरात में होने जा रहे नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश टीम का मैनेजर नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!