Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) टीम ने एक व्यक्ति को नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाईयों की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा है।

एसआईयू सिरमौर के पर्यवेक्षक अधिकारी डीएसपी शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईयू टीम को इस संदर्भ में गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी।

उसी के आधार पर टीम ने माजरा थाने के अंतर्गत सूरजपुर गाँव में एनएच पर एक ढाबे के पास खड़े मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल्स के 12 डिब्बे बरामद किए। जिनमें ट्रामाडोल के 1,723 कैप्सूल्स थे।

शक्ति सिंह ने बताया कि बताया कि आरोपी की पहचान फ़िरोज़ आलम निवासी गाँव करौंदी तहसील बेहट, जिला सहरानपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ माजरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!