Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे व प्रतिबंधित खांसी की दवाई कोरक्स कफ सिरप की शीशियों के धर दबोचा है।

एसआईयू सिरमौर के पर्यवेक्षक अधिकारी डीएसपी शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईयू टीम के प्रभारी एएसआई महिपाल व मुख्य आरक्षी राकेश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर नाहन माल रोड़ स्थित अमरपुर मोहल्ला में एक घर में छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से 33 ग्राम चिट्टा व कोरेक्स कफ सिरप की 15 शीशियां बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मनीष तोमर उर्फ़ मणि पुत्र दीप चन्द तोमर निवासी नाहन माल रोड़ स्थित अमरपुर मोहल्ला सिरमौर के तौर पर हुई है।

इस मौके पर विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) सिरमौर के पर्यवेक्षक अधिकारी डीएसपी शक्ति सिंह भी मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि आरोपी मणि को एनडीपीएस एक्ट की धरा 21 व 22 के तहत गिरफ्तार करके नाहन सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!