कुल्लू टूडे
सैंज
जिला की सैंज घाटी में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैंज में देहुरी सड़क मार्ग पर बन रहे एक होमस्टे में प्रयोग हुई जल शक्ति विभाग की सरकारी पाइपें बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग की इन पाइपों को एक निजी होम स्टे व हट्स में इस्तेमाल किया गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर विजिलेंस कुल्लू की टीम ने कार्रवाई करते हुए पाइपें बरामद करके कब्जे में ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विजलेंस ने एक निजी होम-स्टे में जल शक्ति विभाग की पाइपें इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने पर अदालत से वारंट लेकर मौके पर कार्रवाई की।
विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई के दौरान होम स्टे व हट्स में इस्तेमाल की गई सरकारी पाईपों को निकलवाया और कब्जे में लिया।
गौरतलब है कि इन पाइपों पर जल शक्ति विभाग का सरकारी मार्का लगा है और पाइपों की यह खेप वर्ष 2018-19 की है।
यह भी जानकारी मिली है कि जिस व्यक्ति ने होम स्टे व हट्स में सरकारी पाइपों का इस्तेमाल किया था, उसकी पत्नी पंचायत में वार्ड पंच है। विजिलेंस अब इस जांच में जुट गई है कि यह पाइपें जल शक्ति विभाग के किस स्टोर से आई हैं।
ऐसे में अब विजिलेंस की रडार पर जल शक्ति विभाग के वह अधिकारी व कर्मचारी भी आ गए हैं, जिनके वहां से यह पाइपें निकली हैं।
वहीं विजिलेेंस की इस कार्रवाई से जल शक्ति महकमे में भी हड़कंप मच गया है। वहीं विजिलेंस कुल्लू के अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं। जिसमें कई लपेटे में आने वाले हैं।
