कुल्लू टूडे
मनाली
राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में B.sc तथा B.com विभाग द्वारा नए प्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई।
मिस फ़्रेशेर का ताज वाणिज्य विभाग प्रथम वर्ष की नेहा के सर सजा। जबकि मिस्टर फ़्रेशेर वाणिज्य विभाग के सार्थक बने।
जबकि उदय राणा मिस्टर विज्ञान संकाय से मिस्टर पर्सनैलिटी, मिस्टर कॉन्फ़िडेन्स वाणिज्य विभाग के रोहन बने।
वहीं मिस पर्सनैलिटी वाणिज्य विभाग की प्रीति, मिस कॉन्फ़िडेन्स वाणिज्य विभाग की प्रारिता रही।
प्रधानाचार्य डॉ. मंदीप शर्मा ने छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्यगतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, तथा सभी छात्रों, आयोजकों एवं सभी प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ये एक अच्छी पहल है जिसमें सीनियर्स नये छात्रों के स्वागत के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम करवाते है जिससे छात्रों के मध्य आपसी भाईचारे का भाव आता है जो किसी संस्थान के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम के आयोजक अरुण तथा सौम्यरंजन ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मंदीप शर्मा, निर्णायक मंडल प्रोफेसर मोनिका, प्रोफेसर प्रियंका तथा सभी अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन में सभी अध्यापकों का विशेष सहयोग रहता है।
