Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकंडा दो दिवसीय स्पीति दौरे के दौरान लोगों की जन समस्याएं सुनी।

इस दौरान उन्होंने कीह गांव में 1 करोड़ 50 लाख की धन राशि से निर्मित सम्मेलन भवन एंव प्रतीक्षालय कक्ष का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस भवन के बनने से चार पंचायतों को लाभ होगा।

इसके साथ ही 20 लाख रुपए की राशि से निर्मित काज़ा टैक्सी ऑपरेटर युनियन के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

काजा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 21 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना गांव वासियों के वरदान साबित हो रही है।

जहां पर्यावरण के सहजने के लिए योजना मददगार है। अब लोगों को घर का चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की फ्री सुविधा दी जा रही है।

साडा की बैठक कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें साडा के कार्यों की समीक्षा की गई।

इस मौके पर एडीसी अभिषेक वर्मा, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, टी ए सी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, पलजोर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!