Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के इस अवसर पर देश में एकता अखंडता व स्वस्थ भारत का संदेश देने के लिए निकले 75 जांबाज मोटरसाइकिल सवार अद्भुत एक्सपीडिशन को अंजाम दे रहे हैं।

यह विचार आज युवा सेवा एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित फ्रीडम राइडर बाइक रैली के सवारो के स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने इस रैली को 9 सितंबर को दिल्ली से आरंभ किया यह रैली पूरे भारतवर्ष के 75 ऐतिहासिक स्थलों से होती हुई 24 नवंबर को कन्याकुमारी में समाप्त होगी। फिट इंडिया और एकता का संदेश इन बाइक सवारों का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष से इस रैली में मोटरसाइकिल सवार शामिल हुए हैं। युवा बाइक सवार हरीश न जाने इस रैली में शामिल होकर अपने गौरवपूर्ण विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि इस रैली का हिस्सा बन बनकर उन्हें अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। विंग कमांडर धर्मेंद्र शर्मा ने इस अभियान के तहत अभी तक के समय के अपने अनुभव साझा किए।

निदेशक राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया उप निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण मनोज अवैत मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष शशि बाला जिला खेल परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ मोनिका भटुगरू भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!