Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज ज़िला सोलन के धर्मपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा, 2022 के आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ज़िला का दौरा किया।

राजीव कुमार ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में वरिष्ठ नागरिक मतदाता राज रानी, शांति, ट्रांसजेंडर मतदाता प्रिया महन्त, दिव्यांग मतदाता सीता राम, मीना देवी तथा नए मतदाता वैशाली, अंशीका कालरा, सोहम सिंह तथा दिव्या को सम्मानित किया। उन्होंने प्रथम मतदाताओं को एपिक कार्ड और वोटर किट भी वितरित की।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को अपने मताधिकारी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने वरिष्ठ मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण रूप से दुनिया की सबसे बढ़े लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहायता प्रदान कर रहे है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूरे हिमाचल वासियों से आग्रह किया कि सभी बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकारी का प्रयोग करें और वोटिंग का रिकॉर्ड स्थापित करें।
उन्होंने इस अवसर पर मतदान केन्द्रों के लिए मॉडल मतदान केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर भारत के चुनाव आयुक्त अनूप चंद्रा पांडे, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा, नितिश व्यास, उप चुनाव आयुक्त आर.के. गुप्ता, महा निदेशक निता वर्मा, निदेशक यशवेन्द्र सिंह, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!