Spread the love


कुल्लू टुडे


केलांग

तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने ख़राब मौसम के बावजूद, तोज़िंग नाले में आई बाढ़ से हुए नुकसान, राहत व खोज कार्यों का जायज़ा लिया।


डॉ मारकंडा ने अधिकारियों को इस आपदा से प्रभावित लोगों के लिये राहत एवं खोज कार्य को और तेज़ करने के निर्देश दिए।


उन्होंने बताया कि, लाहौल-स्पिति के पट्टन घाटी में बादल फटने से तोजिंग नाले में एयरटेल व बीआरओ के लेबर तथा चार अन्य यात्रियों सहित कुल 7 लोगों की मृत्यु हो गई है जिनके शव बरामद किए गए हैं। 3 अन्य लोग अभी लापता हैं, जिनके लिए खोज अभियान जारी है।


उन्होंने सभी दिवंगत लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से ज़िले के जाहलमा, शाँशा व मडग्रां पुल क्षतिग्रस्त हो गए है।

मयाड़ घाटी में भी बदल फटने से बहुत नुकसान हुआ है। साथ ही केलंग के समीप शाकस नाले में बाढ़ के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा है।


डॉ मारकंडा तोजिंग नाले में प्रशासन के साथ पंहुचे उन्होंने सभी से अपील है की कि कोई भी ख़राब मौसम में नदी -नालों के पास न जाएं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!