Spread the love


कुल्लू टुडे


मनाली


शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बुजुर्गों का आदर, सम्मान और उनकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म भी है और कर्तव्य भी। हम सभी को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बनने की जरूरत है। उन्होंने आज मनाली के समीप क्लाथ स्थित सहारा वृद्धाश्रम में अपने पिता एवं पूर्व मंत्री स्व. ठाकुर कुंज लाल की जंयती आश्रम के इनमेट्स को फल व मिठाईयां बांटकर मनाई।


गोविंद ठाकुर ने अपने पूज्य पिता की जयंती के अवसर पर उनके माता-पिता के नाम पर चल रहे ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से वृद्धाश्रम में एक सादे समारोह का आयोजन कर वृद्धजनों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने कहा कि सहारा वृद्ध आश्रम निःस्वार्थ भाव के साथ इन वृद्धजनों की सेवा कर रहा है जिसके लिए वे सराहना के पात्र हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!