Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में 26 सितम्बर से 9 अक्तूबर 2022 तक आयोजित किए जा रहे श्री महामाया बालासुंदरी अश्विन नवरात्रि मेला के दौरान कालाआम क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों विशेषकर कागज के कारखानों के उत्पादन की पूर्ती हेतू तूड़ी और भूसे से लदे ट्रक और ट्रेक्टर आदि वाहनों के परिचालन पर मेला अवधि के दौरान प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है।

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राम कुमार गौतम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मेला अवधि के दौरान यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आदेशानुसार मूल ढांचे के अतिरिक्त बड़े-बड़े बोरे की सहायता से तूड़ी आदि लदे ट्रकों एवं ट्रेक्टरों आदि वाहनों को कालाआम से त्रिलोकपुर रोड़ पर मेला अविध के दौरान प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक चलाए जाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!