कुल्लू टूडे
शिमला
जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा सम्पूर्ण जिले में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र शिमला से समबन्धित विभिन्न युवा मंडल एवं युवा स्वयंसेवी जिले भर में 1 सितम्बर 2021 से लेकर 30 सितम्बर 2021 लोगो को सही पोषण के बारे में जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के अंतर्गत दिनांक 15 सितम्बर को नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी साक्षी कुमारी के द्वारा विकास खंड चिड्गांव के ग्राम पंचायत जखनोटी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला चौहान की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस साल पोषण माह के अंतर्गत लोगों को बच्चो के स्वास्थ्य, स्तनपान करवाने वाली महिलाए, गर्भवती महिलाओ व किशोरियों के लिए पोषण संबंधी सुविधा के बारे मे जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम मे बताया गया कि किस प्रकार से हम पौष्टिक एवं संतुलित आहार के द्वारा स्वयं दुरुस्त रख सकते है। इसी प्रकार के कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा पुरे माह जिले भर में किये जाएंगे।
