????????????????????????????????????
Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज टूटीकंडी क्षेत्र के बाग गांव से सीटीओ तक के लिए इनोवा टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय लोगों की टैक्सी के लिए बहुत पुरानी मांग को आज पूर्ण किया जा रहा है जिससे यहां के बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, मरीज, दिव्यांग लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को शिमला शहर तक आने-जाने की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 18 इनोवा टैक्सी को खरीद कर हिमाचल पथ परिवहन निगम को सौंपा गया है जो शहर के अलग- अलग उपनगर से चलाई जा रही है ताकि शहर की जनता को आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि शहर की प्रतिबंधित सड़कों पर बिना परमिट के कोई भी निजी वाहन नहीं चल सकता है, जिससे आमजन को शिमला के विभिन्न उप नगरों से शहर तक पहुंचने में परेशानी होती थी। ऐसे लोगों को अब इनोवा टैक्सीओं की सुविधा उपलब्ध होने से सीधे रिज तथा मॉल रोड पर पहुंचने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह टैक्सी रोजाना सुबह साढ़े 8 बजे बाग से चलकर एमएलए क्रॉसिंग से बालूगंज होते हुए सीटीओ तक जाएंगी।

उन्होंने कहा कि शिमला शहर की सूरत बदलने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं जिसमें सड़कों का चौड़ीकरण, पैदल पथ का निर्माण, लिफ्ट, पार्किंग, एस्केलेटर इत्यादि परियोजनाओं के माध्यम से यहां की जनता के साथ-साथ पर्यटकों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को यहां की सड़क के मोड़ को चौड़ा करने के निर्देश दिए ताकि वाहनों का संचालन सुचारू रूप से चल सके। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना।

कार्यक्रम में मंडल सचिव राजेश्वरी शर्मा, अधिशाषी अभियंता नगर निगम राजेश ठाकुर, आरएम एचआरटीसी विनोद शर्मा, वार्ड अध्यक्ष जयचंद ठाकुर, वार्ड संयोजक रजत कोहली एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!