charas
Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस ने पंजाब के तीन युवकों को 511 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस का दल गश्त पर था। पुलिस दल वाहनों की चेकिंग भी कर रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर के एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका उसमें सवार तीन युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनसे 511 ग्राम चरस बरामद की है।

चरस के साथ पकड़े गए पहचान आकर्षण, जैल सिंह और विक्रम शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!