Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली पीणी पंचायत के बनाशा गांव में रात के समय एक कार और 2 बाईक को जलाने का मामला सामने आया है।

शरारती तत्वों ने बस स्टैंड पर पार्क की गई मारुति कार और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। आग किन लोगों ने लगाई इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद अब छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार रात करीब 12:30 बजे के करीब हुई जब यहां पर गाड़ियों में अचानक आग लग गई।

गाड़ियों में उठते आग के धुआं के बाद लोग यहां पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग ने गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा दिया था। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

वहीं इस संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

उन्होंने कहा कि जल्द गाड़ियों में आग लगाने वालों का पता लगा लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!