Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जिला शिमला द्वारा बीते दिन जिला शिमला के विभिन्न विकास खंडों में फोक मीडिया दलों द्वारा सरकार की जनकल्याण योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

जिसमे कलाकारों द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को अवगत करवाया।

भगवती सांस्कृतिक मंडल शंठा के कलाकारों ने विकासखंड चौपाल की ग्राम पंचायत खदर और लाल पानी, त्रिमूर्ति रंगमंच के कलाकारों ने विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत निरथ एवं दत्तनगर, स्वर साधना कला मंच के कलाकारों द्वारा विकासखंड नारकंडा व कुपवि की ग्राम पंचायत मेलन व बताडी, पूजा कला मंच के कलाकारों ने टूटू व मशोबरा की पंचायत पीपली धार एवं औखाल, जयश्वरि लोक नृत्य कला मंच के कलाकारों द्वारा विकासखंड टूटू की ग्राम पंचायत क्यारटू एवं धर्मपुर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नशा निवारण पर प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान, उप प्रधान अन्य जनप्रतिनिधि व लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!