Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत कन्दरौर में व्यापार मंडल कन्दरौर व देव भूमि ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

व्यापार मंडल कन्दरौर के अध्यक्ष चमन शर्मा ने कहा कि मनुष्य ने चिकित्सा जगत के क्षेत्र में भारी तरक्की कर ली है। अब अंगों का प्रत्यारोपण भी संभव हो पाया है। लेकिन अभी तक कृत्रिम रक्त बनाने में चिकित्सा विज्ञान के विशेषज्ञों को सफलता नहीं मिली है, इसलिए मानव द्वारा दान किया गया रक्त ही किसी दूसरे मरीज की जान बचा सकता है।

रक्त के दान को महादान कहा गया है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पार कर चुका हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इस शिविर में 92 पुरूषों व 15 महिलाओं सहित कुल 107 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।

इस शिविर को आयोजित करने में आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम में डाक्टर साहिल, टैक्नीशियन नवीन सूद, सीएल कश्यप, प्रवीण, लाल चंद व ड्राइवर प्रकाश चंद ने सेवाएं दीं।

देव भूमि ब्लड़ डोनर्स से अरविन्द कुमार ने सभी रक्तदानियों का आभार प्रकट किया तथा कहा कि भविष्य में जिला के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!