कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
तपोस्थली मंदिर शाहतलाई प्रांगण में 35 वें वर्ष कोरोना काल के बाद फिर से शुरू रामलीला का आयोजन होगा।
मंदिर बाबा बालक नाथ तपोस्थली शाहतलाई विश्राम स्थली में कमेटी की प्रधान पवन कौशल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में चर्चा उपरांत निर्णय हुआ।
इस साल 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रात्रि 8ः30 के 11 बजे तक रामलीला का मंचन कार्यक्रम रहेगा।
मकर संक्रांति 17 सितंबर को सायं 4ः15 बजे मंदिर प्रांगण में झंडा रस्म अदा की जाएगी। अन्य मदों में आय व्यय पर चर्चा रही।
वर्ष 2018 दान से आय 1 लाख 16 हजार 533 जबकि खर्चा 1 लाख 30 हजार 813 रुपए रहा, घाटा 14280 रहा। वर्ष 2019 में 1 लाख 46 हजार 694 रुपए दान एकत्रित हुआ जबकि खर्चा 1 लाख 31 हजार 560 रुपए रहा। कमेटी को लाभ 15134 रहा।
अंतिम दिन पूर्व की भांति भंडारे का आयोजन, युवाओं को धार्मिक कार्यक्रम से जोड़ना ताकि समाज में अन्य प्रवृत्तियों रोकने में कार्यक्रम सहायक सिद्ध हो तथा ऐसे धार्मिक आयोजनों से भारतीय संस्कृति को जीवित रखा जा सके इत्यादि प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किए गए।
बैठक में निर्देशक हरबंस लाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राकेश शर्मा व विनोद कौशल, अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों में वेद प्रकाश शर्मा, देशराज शर्मा, राजकुमार कौशल, शशि पाल शर्मा, रामस्वरूप सोनी, सुरेश पंडित, अशोक कौशल, अमन शर्मा, राजेश कौशल, शशि रघुवंशी, अमित शर्मा, महेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, चमन शर्मा, अंचल कुमार, सुनील कौशल, राजेश अत्री, अर्पित कौशल इत्यादि मौजूद रहे।
