Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

आउटर सराज छात्र संघ डिग्री कॉलेज कुल्लू ने आज पूर्व अध्यक्ष साहिल ठाकुर की अध्यक्षता में नए कार्यकारिणी की घोषणा की।

साहिल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 23 के लिए आज नए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र ठाकुर (हर्ष) को अध्यक्ष चुना गया व संदीप ठाकुर को सचिव बनाया गया।

इसके साथ ही अंकिता व योगिता को उपाध्यक्ष रोहित और देवेंद्र को सह सचिव, हर्षिता और सूरज को चेयरमैन, मुख्य सलाहकार सत्यम तथा मीडिया प्रभारी और यशवंत को चुना गया ।

इस अवसर पर पूर्व सलाहकार सौरव नेगी ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैली का वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया जायेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!