Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू जिला की मनीकर्ण घाटी के मलाणा की अति दुर्गम चोटी को फतह करने निकला पश्चिम बंगाल का एक ब्रेकिंग दल के 4 सदस्य लापता होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल का चार सदस्य ट्रैकिंग दल कुल्लू जिला के माउंट अली रत्नी टिब्बा (5458 मीटर) को फतह करने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा है।

हालांकि इस ट्रैकिंग पर निकले दल के सदस्यों में से दो सदस्य और एक रसोइया वाकेम (मलाणा के पास) वापस आ गए हैं और घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी है।

ब्रेकिंग दल के लापता सदस्यों में अभिजीत बानिक 43 वर्ष,
चिन्मय मंडल 43 वर्ष, दबाश दास 37 वर्ष, बिनॉय दास 31 वर्ष शामिल है।

इन सदस्यों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली और रेस्क्यू दल के अन्य सदस्य उनकी खोज में निकल गए हैं।

वहीं रेस्क्यू दल को सेटेलाइट फोन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि उन्हें पहाड़ी में लापता ट्रैक्टरों की खोज करने में आसानी हो सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!