कुल्लू टूडे
किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चोरा के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। जिसमें मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर जिला के प्रवेश द्वार चौरा गेट के पास में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हाथ से किसमें कार में 3 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड, आइटीबीपी जवानों व स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया।
दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मां बेटी की मौत हो गई।
जबकि चालक बेटे ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान इसे चोटें आई। जिस पर उसे उपचार के लिए जूरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
