Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा में देशभर के प्रमुख स्थलों में शुमार मणिमहेश के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की भरमौर क्षेत्र में पत्थर की चपेट में आने से मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि इस हादसे में 2 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीएम भरमौर असीम सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

उन्होने बताया कि घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान संजीव कुमार निवासी मैहला जिला चंबा के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!