Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को ढालपुर में नारी को नमन के तहत सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें भाजपा के गुटबाजी सामने आई। मंच पर आई भाजपा महिला मोर्चा कुल्लू की अध्यक्षा मनीषा सूद ने मंच पर बैठे हुए अन्य सभी गणमान्य लोगों का नाम लिया। साथ ही महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राम सिंह को बोलने के लिए भी मंच तक नहीं दिया गया।

जबकि मंच पर बैठे एचपीएमसी उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राम सिंह का नाम तक नहीं लिया। जबकि मंच पर राम सिंह प्रथम पंक्ति में बैठे हुए थे। ऐसे में भाजपा में कुल्लू सदर के बीच फिर गुटबाजी सामने आई है।

गौरतलब है कि एचपीएमसी उपाध्यक्ष भाजपा में प्रदेश स्तरीय नेता हैं। वर्ष 2012 में राम सिंह को कुल्लू सदर से भाजपा का टिकट भी मिला था। चुनाव में राम सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे।

हालांकि वर्ष 2017 में राम सिंह को पार्टी का टिकट नहीं मिल पाया। लेकिन कुल्लू में राम सिंह लोगों के पंसदीदा नेता हैं।

राम सिंह कुल्लू में विभिन्न मौकों पर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निराकरण भी करते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के द्वारा वरिष्ठ नेता का संबोधन न किए जाने के बाद चर्चाएं शुरू हो गई है।

बरहाल अब यह देखना है कि भाजपा के कार्यक्रम में सामने आई गुटबाजी कुल्लू सदर राजनीतिक गलियारों क्या नया रंग लेकर आती है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!