Spread the love


कुल्लू टुडे
केलांग
जिलाधीश लाहुल स्पिति नीरज कुमार ने बताया कि तांदी उदयपुर मार्ग पर तोजिंन नाले में देर रात को भारी बारिश के कारण दो गाड़ियां जिनमें से एक पांगी की तरफ से और दूसरी जालमा की तरफ जा रही थी ये गाडियां नाले में भारी पानी का बहाव होने के कारण बह गई ।

यहीं पर बीआरओ की जेसीबी इन्हें निकालने की कोशिश कर रही थी। लेकिन केवल एक व्यक्ति को मलबे से निकाला गया जिसे कुल्लू अस्पताल रैफर कर दिया गया। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति का शव निकला है। फिलहाल शव को कब्जें में ले लिया गया है और आगामी कारवाई की जा रही है। गाड़ियों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम मंडी से बुलाई गई है। तुरंत ही मलबे में दबे लोगों को निकालने का राहत कार्य शुरू करेंगे।

इसके साथ केलांग से जिस्पा लेह मार्ग भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हांलाकि वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल लेह आने जाने वालों के लिए किया गया है। मगर इस मार्ग से केवल छोटी गाड़ियां ही निकल सकती है। लेह और मनाली टैक्सी यूनियन से आग्रह है कि मनाली लेह पर वेबजह सफर करने से परहेज करें।

बीआरओ सड़कों को खोलने में लगी है। जिला प्रशासन ने हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!