Spread the love

कुल्लू टुडे


आनी


आदर्श युवा मंडल गाड 31 जुलाई शनिवार को अपना प्रथम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाएगा। कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय छोटू ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार रहेंगे।

जबकि कार्यक्रम में अतिथि विशिष्ट ग्राम पंचायत बखनाओ के प्रधान अमित ठाकुर रहेंगे। संजय छोटू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आदर्श युवा मंडल द्वारा 1 वर्ष के अंतराल में की गई सभी गतिविधियों के इनाम बच्चों को इस दिन प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आदर्श युवा मंडल गाड़ ने 1 वर्ष के अंदर 44 सफल कार्यक्रमों का आयोजन किया है जिसके लिए आदर्श युवा मंडल गाड के सभी बच्चे, सदस्य व सहयोगी बधाई के पात्र हैं।

आदर्श युवा मंडल गाड ने अपने प्रारंभिक समय से ही स्वच्छता, सामाजिक कल्याण, करोना जागरूकता अभियान व नशा मुक्त भारत अभियान पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ.साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजिक अनेक गतिविधियों में आगे रहने वाले बच्चों और सहयोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!