कुल्लू टूडे
आनी
जिला कुल्लू की आनी विधानसभा की ग्राम पंचायत कोहिला के जाओं आरण में भयंकर आग लगने का मामला सामने आया है। जिसमें 3 मकानों के 21 कमरे जलकर राख हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मकान के साथ ऊपर से गुजरती बिजली की तारों में स्पार्किंग से हुई और उससे आग सीधे मकान के लिए बिछी तार के माध्यम से मकानों तक पहुंची।
घरों में ज्यादातर लकड़ी का प्रयोग होने से आग एकदम फैल गई। जिसमें राजू राम पुत्र अनूप राम, चमनलाल पुत्र बुधाराम व अनिल कुमार पुत्र दासु के दो-दो मंजिला मकान के एक कमरे आग की भेंट चढ़ गए।
आगजनी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पानी पंचायत प्रधान अनीता ने बताया कि इस अग्निकांड में तीन मकान आग की भेंट चढ़ गए हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन राजसव विभाग सहित अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।
हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
लेकिन भयंकर रूप से फैल चुकी आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पाया। जिसके चलते तीनों मकान पूरी तरह जलकर राख हो गये।
हालांकि अग्निशमन कर्मियों ने अन्य मकानों को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया। इस अग्निकांड में तीनों परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है।
तहसीलदार दिलीप शर्मा ने बताया कि राजसव विभाग की टीम द्वारा आगजनी से हुई क्षति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द सजा प्रदान की जाएगी
