कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
नाबार्ड के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की बरमाणा शाखा द्वारा गांव खंगड़ में विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में शाखा प्रबंधक जगदीश राम और सहायक इंदु बाला ने सुरक्षित बैंकिंग, निवेश के विभिन्न तरीकों तथा बैंक की ‘सपनों का संचय’ योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक गरजा राम, नर्वदा देवी, प्रीतमा देवी, मधु भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
